Darbhanga News: डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय बलभद्रपुर, लहेरियासराय में "राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी की भूमिका" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में विद्यालय के 52 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महात्मा गांधी के विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए.
एचएम ने बताया गांधीजी के विचारों का महत्व
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जनआंदोलन का स्वरूप दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक सुधारों के जरिए गांधीजी ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है.
संगीता, हंसराज और अंजली बने विजेता
प्रतियोगिता में संगीता कुमारी ने प्रथम, हंसराज कुमार ने द्वितीय तथा अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं युक्तम कुमार, भव्या सिंह, श्वेता कुमारी, सिम्मी कुमारी, ज्योति कुमार, आशा कुमारी, ईशा कुमारी, गोविंद कुमार, प्रशांत झा, देविका कुमारी एवं प्रशांत कुमार को चौथे से 15वें स्थान तक पुरस्कृत किया गया.
निर्णायकों ने किया मूल्यांकन
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका रीता कुमारी और कुमारी नीलम ने किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर वंदना कुमारी, उमा माधवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा 1 लाख तक अनुदान, ईवी नीति से बढ़ेगी हरित परिवहन व्यवस्था
