सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अगले साल दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा अंतरराष्ट्रीय, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया उड़ान

Darbhanga Airport: दरभंगा के विकास को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगले वर्ष से दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू हो जाएगा. जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

Darbhanga Airport: दरभंगा को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगले वर्ष से दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपनी सेवाएं शुरू करेगा. इससे बिहार के पूर्वी हिस्से की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी. छात्रों, व्यापारियों और पर्यटन उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा.

यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही. वे बुधवार को दरभंगा के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा. अगले पांच साल में ऐसा बिहार बनाना है, जहां किसी को मजदूरी के लिए बाहर न जाना पड़े. हर व्यक्ति को अपने राज्य में ही रोजगार मिले.

मेट्रो के लिए तैयार किया जा रहा डीपीआर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा में चारों तरफ विकास का काम चल रहा है. एम्स का निर्माण तेजी से हो रहा है. मेट्रो परियोजना के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है. इससे आने वाले समय में दरभंगा एक बड़े मेडिकल और एजुकेशनल हब के रूप में उभरेगा.

डिप्टी सीएम ने अशोक पेपर मिल का भी किया जिक्र

सम्राट चौधरी ने अशोक पेपर मिल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अशोक पेपर मिल की करीब 280 एकड़ जमीन है. कुछ मामले न्यायालय में लंबित हैं. सभी मामलों के निपटारे के बाद उस जमीन पर उद्योग लगाए जाएंगे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

सम्राट चौधरी ने बताया समृद्धि यात्रा का क्या है लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 में नेपाल से आए पानी से आठ जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. सितंबर 2025 में नेपाल से साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बावजूद सिर्फ 156 गांव ही प्रभावित हुए. यह बेहतर बाढ़ प्रबंधन का नतीजा है.

उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है. यह राज्य के लिए गौरव की बात है. मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के जरिए विकास कार्यों की लगातार समीक्षा हो रही है. इस यात्रा का लक्ष्य हर परिवार तक विकास पहुंचाना है.

Also Read: दरभंगा में जनता से बदसलूकी करने वाला गालीबाज दारोगा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >