सांप के काटने से पकड़ी गांव में अधेड़ की मौत

पकड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय मो. इसराफिल की मौत सोमवार की देर शाम सर्पदंश से हो गयी.

अलीनगर. पकड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय मो. इसराफिल की मौत सोमवार की देर शाम सर्पदंश से हो गयी. शाम करीब पांच बजे वह भुस्कार से भूसा निकाल रहा था. इसी क्रम में विषैले सांप ने उनके हाथ में डंस लिया. परिजन उसे अलीनगर पीएचसी ले गये. कुछ देर इलाज के बाद नाजुक स्थिति देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र मो. फूलो ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए पुलिस को पंचनामा बनाकर दिया. इसके बाद शव को दफना दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >