Darbhanga News: आरएसएस स्वयंसेवकों ने बालूघाट बस्ती में विजयादशमी उत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी

Darbhanga News:विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बालूघाट बस्ती में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली.

Darbhanga News: दरभंगा. विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बालूघाट बस्ती में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली. बजरंग प्रभात शाखा में विजयादशमी के निमित्त संचलन गीत पर निकली प्रभात फेरी में दंड सहित गणवेश में दर्जनों स्वयंसेवक शामिल थे. इसमें उत्तर बिहार प्रांत के सह सेवा प्रमुख रुद्रनारायण, काशीनगर के उपनगर कार्यवाह श्याम तथा बालू घाट बस्ती के स्वयंसेवकों ने भाग लिया. संघ स्थान पर शस्त्र पूजन का भी कार्यक्रम हुआ. शक्ति उपासना के अवसर पर परंपरागत शस्त्रों की पूजा की गई. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अमृत वचन नीरज ने तो सामूहिक गीत सुभाष एवं एकल गीत संतोष ने प्रस्तुत किया. सह जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ओमप्रकाश ने संघ में इस पर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए शस्त्र पूजन, संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, संघ के शताब्दी वर्ष का इतिहास तथा सात निश्चित कार्यक्रम तथा पंच परिवर्तन पर जोर दिया. गणवेश में विजयादशमी कार्यक्रम की तैयारी, व्यापक गृह संपर्क योजना, हिंदू सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, प्रमुख नागरिक संगोष्ठी,, युवाओं के बीच कार्यक्रम और अंत में अधिकतम स्थानों पर शाखा तथा पंच परिवर्तन में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी व पर्यावरण पर्यावरण पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा. प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >