2027 में होगी जनगणना, प्रधान जनगणना अधिकारी होंगे डीएम, प्रधान सचिव ने जारी किया पत्र

Caste Census: राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर सरकार ने प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति तय कर दी है.

Caste Census: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और जनगणना सेल के प्रधान सचिव सीके अनिल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय जनगणना 2027 में होगी. जनगणना में सहयोग करने एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए विभिन्न स्तर पर सेल गठित किया जाना है. प्रमंडलीय आयुक्त प्रमंडलीय जनगणना अधिकारी के रूप में नामित किये गये हैं. प्रधान जनगणना अधिकारी डीएम होंगे.

जिला जनगणना अधिकारी अपर समाहर्ता (ADM) बनाये जायेंगे. अपर जिला जनगणना अधिकारी के रूप में जिला योजना अधिकारी या जिला सांख्यिकी अधिकारी या जिला सूचना अधिकारी या जिला शिक्षा अधिकारी या कोई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नामित होंगे.

अनुमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम या एसडीसी अनुमंडल जनगणना अधिकारी होंगे. जबकि प्रखंड स्तर पर बीडीओ या सीओ प्रखंड जनगणना अधिकारी नामित होंगे.

नगर निगम क्षेत्र के प्रधान जनगणना अधिकारी होंगे नगर आयुक्त

प्रधान सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त को प्रधान जनगणना अधिकारी बनाया जायेगा. अपर नगर आयुक्त (Additional Municipal Commissioner) या उप नगर आयुक्त या उप प्रशासनिक प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी होंगे. नगर पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी लेंगे.

अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे जनगणना पदाधिकारी

प्रधान सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि जनगणना पदाधिकारी अपने वैधानिक क्षेत्राधिकार (Statutory Jurisdiction) में आवश्यक जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर सकेंगे. जनगणना कार्य के लिए अधिकृत अधिकारी अगर कार्य में रुचि नहीं दिखायेंगे तो उन पर 1000 रुपया जुर्माना के साथ-साथ 03 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जा सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2011 में हुई थी राष्ट्रीय जनगणना

प्रधान सचिव के पत्र के बाद जिला सांख्यिकी विभाग जनगणना की तैयारी में जुट गया है. अंतिम राष्ट्रीय जनगणना 2011 में हुई थी. उस वर्ष जिले की जनसंख्या 3937385 थी. इसमें 2059949 पुरुष एवं 1877436 महिला थी. जनसंख्या का घनत्व 1721 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था.

साक्षरता दर 56.56 प्रतिशत थी. इसमें पुरुष 66.83 एवं महिलाओं की संख्या 45.24 प्रतिशत थी.देश की जनसंख्या 28.56 प्रतिशत की दर से प्रत्येक वर्ष बढ़ती है. उस हिसाब से वर्तमान में जिला की जनसंख्या 6005339 हो गई है. यह आंकड़ा जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव की जब्त की गई संपत्ति पर स्कूल और अनाथालय बनाना चाहिए, सम्राट चौधरी के बयान का जदयू ने किया समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >