बेनीपुर. वंशावली के बगैर भी राजस्व महाअभियान के दौरान बंटवारा शेड्यूल जमा किया जा सकता है. जानकारी देते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सरपंच द्वारा निर्गत वंशावली पर ही बंटवारा शेड्यूल तैयार किया जायेगा. फिलहाल रैयत के पास जो कागजात उपलब्ध है, उसे शिविर में जमा करें. बाद में पुनः निष्पादन के समय बचे कागजात जमा कर सकते हैं. विदित हो कि जानकारी के अभाव व वंशावली निर्गत की जटिल प्रक्रिया के कारण राजस्व महाभियान शिविर को लेकर लोगों में काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई है. लोगों में ऐसी अवधारणा है कि आपसी बंटवारा शेड्यूल के साथ शिविर में सरपंच द्वारा जारी वंशावली नहीं जमा करने से उनका फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसपर मंत्री के इस बयान से विराम लगा है. इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
