बेनीपुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी राम पदारथ तांती के घर में शुक्रवार को लगी आग में आवासीय सह मवेशी घर जलकर राख हो गया. घर में रखे अनाज, कपड़े आदि सामान राख हो गये. लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. हालांकि जबतक अग्निशामक वाहन पहुंचा, तबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. वार्ड 10 की पार्षद छोटी कुमारी व उपमुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर ने सीओ से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. इस संबंध में सीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने पर आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
