Darbhanga News : गाय व बकरी पालन को लेकर चार दिनी प्रशिक्षण आरंभ

कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार से उन्नत गौ पालन एवं बकरी पालन पर प्रशिक्षण आरंभ हुआ.

जाले. कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार से उन्नत गौ पालन एवं बकरी पालन पर प्रशिक्षण आरंभ हुआ. उन्नत गौ पालन में जिले के 36 व बकरी पालन में 32 किसान शामिल हुए. प्रशिक्षक के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र सुखेत मधुबनी के वैज्ञानिक सह अध्यक्ष, डॉ एसके गंगवार ने गायों की उन्नत नस्लों की जानकारी दी. बिहार के परिवेश में गौ पालन के बारे में जानकारी दी. पशु चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ने पशुओं में होने वाले रोगों एवं उसके रोकथाम की जानकारी दी. प्रशिक्षण समन्यवक निधि कुमारी ने बताया कि चार दिनों तक ट्रेनिंग दी जायेगी. वहीं बकरी पालन प्रशिक्षण समन्यवक पूजा कुमारी ने बताया कि बकरी पालन को गरीबों का एटीएम कहा जाता है. मौके पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर के नेतृत्व में उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने पशु चारा के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >