Darbhanga News: खेल के क्षेत्र में राज दरभंगा का रहा है बहुत बड़ा योगदान

Darbhanga News:कुमार ने कहा कि खेल और राज दरभंगा एक दूसरे का पूरक है. हमारे पूर्वजों का खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. श्री श्री 108 दुर्गा पूजा फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से हरिहरपुर दुर्गा मंदिर खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फीता काट कर राज दरभंगा के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने उद्घाटन किया. कुमार ने कहा कि खेल और राज दरभंगा एक दूसरे का पूरक है. हमारे पूर्वजों का खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है. अखिल भारतीय फुटबॉल संघ की स्थापना हमारे परिवार द्वारा ही की गयी थी. महाराजधिराज कामेश्वर सिंह संघ के पहले संरक्षक एवं राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह पहले सचिव थे. कई तरह के टूर्नामेंट समय- समय पर राज परिवार द्वारा आयोजित किये जाते रहे हैं.

कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से हम स्वस्थ्य रहते हैं. युवाओं के पास अद्भुत ऊर्जा होती है. अगर उर्जा का सही जगह इस्तेमाल करें, तो क्षेत्र एवं राष्ट्र के लिय लाभकारी होगा. कहा कि खेल में भी अब कई तरह के रोजगार एवं नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं. मन से खेलें एवं खेल को खेल भावना से खेलें. कहा कि वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मिथिला क्षेत्र में फिर से खेल, कला, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का मान सम्मान और नाम ऊंचा हो सके.

राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब ने 2-1 से हासिल की जीत

टूर्नामेंट का पहला मैच ग्रुप ए में राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह दरभंगा एवं रॉयल किंग्स मोतिहारी के बीच खेला गया. राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब ने 2-1 से जीत हासिल की. प्रतियोगिता में पूर्णिया, चंपारण, पठान कबैय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, कटिहार की टीमें भी भाग ले रही है. प्रतियोगिता एक अक्तूबर तक होगी. मौके पर डॉ कैलाश मिश्र, मंजेश चौधरी, मैनेजर आशुतोष दत्ता, भूपेंद्र किशोर ठाकुर, संटू सिन्हा, संतोष सिंह, प्रियांशु झा, अमन सिंह, कृष्णा मिश्रा, राजू मंडल, कौशिक, प्रणव मिश्रा, अनुराग, संतोष झा, मुकेश झा, अशोक मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >