Darbhanga News: एम्स का निर्माण शीघ्र किये जाने को लेकर दिया धरना

Darbhanga News:शीघ्र एम्स निर्माण की मांग को लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. शीघ्र एम्स निर्माण की मांग को लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया. डाॅ झा ने कहा कि वर्ष 2015-16 की बजट में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एम्स निर्माण की स्वीकृति दी गयी. 15 सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दरभंगा में एम्स की स्थापना की मंजूरी दी. उस समय इसके निर्माण पर 1264 करोड़ रुपये की लागत की बात कही गयी थी. कहा कि आज तक एम्स का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है. बताया कि सूचना अधिकार के तहत जानकारी दी गयी है कि एम्स दरभंगा के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और इससे संबंधित कागजी कार्रवाई अभी प्रक्रियाधीन है. अप्रैल 2028 तक एम्स निर्माण अनुमानित है. कहा कि एम्स के नाम पर राजनीति हो रही है. चंद्र मोहन चौधरी, डाॅ कुशेश्वर सहनी, महेश कुमार साह, छोटू पासवान, राम पुकार राय. डाॅ भरत राय. शशिनाथ चौधरी आदि धरना में शामिल थे. बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >