Darbhanga News: बहेड़ा व अलीनगर थाना के 1389 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Darbhanga News:प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है.

Darbhanga News: बेनीपुर. प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है. असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गयी है. दूसरी ओर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की खेप अनुमंडल क्षेत्र में पहुंचनी शुरू हो गयी है, जिसे बहेड़ा उच्च विद्यालय व पोहद्दी उच्च विद्यालय में अस्थायी शिविर बनाकर ठहराया जा रहा है. ये बल प्रत्येक दिन क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का संदेश दे रहे हैं. एसडीओ मनीष कुमार झा ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के बहेड़ा व अलीनगर थाना क्षेत्र में 1389 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. इसमें 801 लोगों ने अपना बंध पत्र न्यायालय में जमा किया है. अन्य को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. उन्हें नोटिस तामिला कर बंध पत्र जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है. बंध पत्र जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध चुनाव नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गिरफ्तारी वारंट निर्गत की जाएगी. दूसरी ओर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केद्रों को पूर्व में ही चिन्हित कर लिया गया है. इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. वहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >