Darbhanga News: शिक्षिका पर शादी के लिए बनाया दबाव, इंकार करने पर की छेड़खानी की कोशिश

Darbhanga News:जिला शिक्षा पदाधिकारी केएन सदा ने बिरौल प्रखंड के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी केएन सदा ने बिरौल प्रखंड के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. इसमें शिक्षिका के साथ छेड़खानी के आरोप में जहां उत्क्रमित प्लस उच्च विद्यालय कमलपुर पूर्वी के शिक्षक प्रशांत कुमार और जीवछ मंडल को सस्पेंड कर दिया है, वहीं मध्य विद्यालय दाथ के शिक्षक निरंजन प्रसाद को अनियमितता के मामले में निलंबित कर दिया है. मालूम हो कि भवानीपुर पंचायत के कमलपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कई माह से एक शिक्षिका पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. शादी से इंकार करने पर शिक्षक उस शिक्षिका के साथ छेड़खानी के प्रयास पर उतारू हो गये. इससे तंग आकर शिक्षिका ने इस मामले को लेकर डीइओ से शिकायत की. डीइओ ने तीन सदस्यी जांच टीम बहाल कर दी. स्थल पर जांच टीम ने हर बिंदु की जांच की. जांच के दौरान दोनों शिक्षक दोषी पाए गए. जांच टीम के द्वारा सौंपी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया. इधर सूत्रों के मुताबिक एक माह पूर्व पांच शिक्षिकाओं ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार को लेकर डीइओ को आवेदन पत्र सौंपा था. दूसरी ओर, मध्य विद्यालय दाथ के प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद के खिलाफ अनियमितता को लेकर कई बार विभागीय में जांच के लिए स्थानीय लोगों ने स्थानीय अधिकारी से लेकर वरीय अधिकारी तक लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इस मामले को लेकर डीइओ ने जांच टीम गठन किया. जांच के दौरान आरोप सत्य पाये जाने पर एच शएम निलंबित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >