चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन शुरू

चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में सोमवार से छात्रों का नामांकन शुरू हो गया

दरभंगा. मिथिला विश्वविद्यालय के कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में सोमवार से छात्रों का नामांकन शुरू हो गया. सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट https://www.cmcollegedarbhanga.in पर आवंटित छात्र आनलाइन नामांकन लेंगे. उसके बाद सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति कॉलेज काउंटर पर जमा करेंगे. कहा कि यह व्यवस्था छात्रों की सुविधा के लिए की गई है. कॉलेज की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गयी है, ताकि एडमिशन लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो. कहा कि जिन विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय द्वारा सीएम कॉलेज के लिए किया गया है, वे अपने आइडी के माध्यम से कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं. प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन के लिये कॉलेज की वेबसाइट चार जुलाई तक खुली रहेगी. कहा कि नामांकन लेने वाले छात्रों की कक्षा में दैनिक उपस्थिति अनिवार्य है. 75 प्रतिशत वर्ग उपस्थिति पूरी नहीं करने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >