Pragati Yatra: दूसरे चरण के तहत आज दरभंगा में CM नीतीश, देंगे 2000 करोड़ की सौगात

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज सीएम नीतीश दरभंगा के दौरे पर रहेंगे. यहां वह 2000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. दरभंगा में सीएम नीतीश की यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. प्रगति यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचेंगे. यह उनके यात्रा का दूसरा चरण है. अपने दरभंगा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री आज दरभंगा में करीब चार घंटे 30 मिनट बिताएंगे और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे.

134 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर का शिलान्यास

सीएम के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास है. यह परियोजना दरभंगा शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने मदद करेगी. फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जैसे जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा. 2014 में इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद ने किया था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण यह योजना अब तक अधूरी रही. नगर विधायक संजय सरावगी के प्रयासों से यह परियोजना अब पूरी होने जा रही है. 

वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन

अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में 200 बेड वाले वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये की खर्च आई है. आश्रय गृह में 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित होंगे. यहां रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए भोजन, पानी और आवास की उचित व्यवस्था की गई है. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि इस परियोजना से अनाथ और बेसहारा बच्चों को सहारा मिलेगा.

दरभंगा की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तालाबों का भी होगा सौंदर्यीकरण 

आज सीएम नीतीश कुमार चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण करेंगे और मिथिला के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे. दरभंगा के चार प्रमुख तालाबों, हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना पर भी काम शुरू होगा. इस परियोजना से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

ALSO READ: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने ED को दिया आमंत्रण! अपने यहां दफ्तर खोलने की कही बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >