नेहरू स्टेडियम में प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय 15 अगस्त को करेंगे झंडोतोलन

15 अगस्त को होगा. इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडे झंडाेतोलन करेंगे.

दरभंगा. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम परिसर में 15 अगस्त को होगा. इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडे झंडाेतोलन करेंगे. झंडाेतोलन सुबह 9.05 बजे होगा. इसी परिसर में दोपहर 2.30 बजे क्रिकेट का प्रदर्शनी मैच आयोजित किया जायेगा. इसके बाद संध्या छह बजे से ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है. मुख्य समारोह स्थल पर झंडाेतोलन के उपरांत आयुक्त कार्यालय में सुबह 09.45 बजे तिरंगा फहराया जायेगा. सुबह 10 बजे आइजी कार्यालय, सुबह 10.15 बजे समाहरणालय परिसर, सुबह 10.25 बजे एसएसपी कार्यालय, सुबह 10.35 बजे डीडीसी कार्यालय, 11 बजे सदर एसडीएम कार्यालय परिसर में झंडातोलन होगा. पुलिस लाइन परिसर में 11 बजे एवं जिला परिषद कार्यालय परिसर में 11.15 बजे सुबह झंडातोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >