Darbhanga News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हटाये जाने लगे राजनीतिक दलों के पर्चा- पोस्टर

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. इसे लेकर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. नगर निगम क्षेत्र के गली-मोहल्ला से लेकर मुख्य सड़क व चौक-चौराहे पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर को हटाने का काम सोमवार की रात से शुरू कर दिया गया. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता के आदेश पर कर्मियों ने जनता को आकर्षित करने के लिए योजनाओं की जानकारी देने से लेकर शुभकामना आदि से जुडे बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग आदि को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया. दीवारों पर लिखी राजनीतिक बातों एवं राजनेताओं के फोटो को काले रंग से रंग दिया गया है.

निगम ने तीन दलों का किया गठन

प्रचार-सामग्रियों को हटाने के लिए निगम ने तीन दलों का गठन किया है. धावादल में शामिल विजय कुमार, शंकर कुमार यादव, अनिल कुमार झा, संजीत कुमार मिश्र, पवन झा को वीआइपी सड़क व इससे जुड़े रूटों से से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने की जिम्मेदारी दी गयी है. दूसरे दल में मो. बिलाल, रेयाज अहमद, दिलशाद, तुफैल अहमद, प्रशांत पासवान, शिव कुमार लाल तथा तीसरे दल में रिंकू कुमार, शत्रुघ्न सहनी, संतोष राय, मो. मिनातुल्ला, राजकुमार पासवान, रामा राम, लाल बिहारी दास शामिल हैं. इन सभी को इलाका आवंटित किया गया है. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार, मुन्ना राम को दलों से काम करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >