Darbhanga News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी पुलिस

Darbhanga News:एसएसपी ने सीएपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन करने का निर्देश दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर कार्यालय कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच का निर्देश

एसएसपी ने सीएपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन करने का निर्देश दिया. अधिक से अधिक वांछित, फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने को कहा. संवेदनशील इलाकों में बूथों का निरीक्षण एवं एरिया डोमिनेशन करने का दिशा निर्देश दिया. विभिन्न थाना क्षेत्र में बनाए गए नाका, चेक पोस्ट पर नियमित एवं सुचारु रूप से वाहन जांच करने को कहा. अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >