Darbhanga News: दुष्कर्म मामले के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Darbhanga News:बलात्कार कांड के नामजद अभियुक्त लक्ष्मीपुर निवासी शनिचर मांझी के पुत्र रज्जो मांझी के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का तामिला कराया.
Darbhanga News: सदर. बलात्कार कांड के नामजद अभियुक्त लक्ष्मीपुर निवासी शनिचर मांझी के पुत्र रज्जो मांझी के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का तामिला कराया. सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में जवानों ने आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया. बता दें कि रज्जो मांझी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी. कहा कि नियत तिथि पर न्यायालय में अगर आरोपित उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध आनेवाले समय में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.