Darbhanga:गोली चलाने वाले एवं आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार बदमाशों की पुलिस तैयार कर रही कुंडली

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शातिर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाने में पुलिस विभाग जुट गया है.

दरभंगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शातिर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाने में पुलिस विभाग जुट गया है. फायरिंग करने वाले व आर्म्स के साथ गिरफ्तार बदमाशों की थाना में कुंडली तैयार की जा रही है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर सभी थानाध्यक्ष इस दिशा में काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कवायद की जा रही है, ताकि समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास, आर्म्स बरामदगी व गिरफ्तारी की तिथि, जेल से छूटने की स्थिति समेत अन्य कई बिन्दु पर जानकारी जुटायी जा रही है. बताया जाता है कि थानास्तर पर तैयार हो रहे डोजियर को जिलास्तर पर समेकित कर पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा.

एक क्लिक में सामने आ जाएगा बदमाश का पूरा रिकार्ड

डोजियर तैयार होने के बाद शातिर बदमाशों का पूरा रिकार्ड एक क्लिक में सामने आ जाएगा. इससे चुनाव से पूर्व सक्रिय अपराधियों पर लगाम कसना आसान होगा. अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने में यह डोजियर काफी काम आयेगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग की घटनाओं में शामिल व तस्करी से जुड़े बदमाश विशेष निगरानी की सूची में रखे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >