Darbhanga News: पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी पिस्टल, कारतूस व नेपाली शराब

Darbhanga News:पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली सोफिया शराब के साथ एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया है.

Darbhanga News: बहादुरपुर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली सोफिया शराब के साथ एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया है. हालांकि पुलिस की गाड़ी को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बाजितपुर स्थित सुनसान परती जमीन पर शराब का भंडारण किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए बताए गये स्थलो पर छापेमारी की गयी. इस दौरान परती जमीन से 11 बोरा नेपाली सोफिया देशी शराब बरामद हुई. इसमें 300 एमएल की 1650 बोतलें यानी 495 लीटर देसी शराब थी. वहीं आसपास छानबीन करने पर शर्ट में लपेटे एक देसी पिस्टल दो जिंदा कारतूस लोडेट बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में पुअनि नीतु कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >