पुलिस की गाड़ी 10 फीट गड्ढे में पलटी, कई जवान घायल

थाना क्षेत्र के हिरणी चौक बड़गांव मार्ग में मंगलवार की देर शाम 112 नंबर पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी

कुशेश्वरस्थानपूर्वी. थाना क्षेत्र के हिरणी चौक बड़गांव मार्ग में मंगलवार की देर शाम 112 नंबर पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे गाड़ी में सवार एसआइ नरेंद्र कुमार, चालक गोविंद चौधरी, गार्ड राम बाबू यादव, मनोरंजन कुमार तथा ललिंद्र प्रसाद घायल हो गया. सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस के साथ पहुंचे एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 112 नंबर की पुलिस गाड़ी एसआइ नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गश्ती कर सोहरबा घाट की ओर से लौट रही थी. इसी दौरान हिरणी चौक बड़गांव मार्ग में बड़ेबा ठाकुरवाड़ी के निकट पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पीपल के पेड़ से टकराते हुए लगभग 8-10 फीट नीचे गड्ढे में गिर गयी. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गाड़ी तीन पलटी खा कर गड्ढे में सीधे खड़ा हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस बल को गाड़ी से निकला. उसके बाद इसकी सूचना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. घायल एसआइ नरेंद्र कुमार, चालक गोबिंद चौधरी, गार्ड राम बाबू यादव, मनोरंजन कुमार तथा ललिंद्र प्रसाद यादव को कई जगह चोटें लगी है. सभी घायल खतरा से बाहर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >