Darbhanga: मनीगाछी में पुलिस टीम पर फिर हमला, पुलिस वाहन का शीशा टूटा

दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला और पथराव का मामला सामने आया है. पुलिस पर आरोपियों को छुड़ाने का आरोप है.

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघांत गांव के लरहा टोला में नशेड़ियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला और पथराव का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की देर शाम छापेमारी के दौरान हिरासत में लिये गये तीन नशेड़ियों को कुछ लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर जबरन छुड़ा लिया. मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

तीन नशेड़ियों को छुड़ाने का आरोप

थानाध्यक्ष के अनुसार, 16 सितंबर की देर शाम पुलिस टीम बघांत गांव के लरहा टोला में नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी करने गयी थी. इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. आरोप है कि अजय पासवान के नेतृत्व में उसके सहयोगियों ने पुलिस बल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा तीनों को जबरन छुड़ा लिया.

इस मामले में अजय पासवान, अरविंद पासवान, दिलीप पासवान, मो. दुःखन धुनिया, रबन पासवान एवं दीपक पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गिरफ्तारी के दौरान फिर हुआ पथराव

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 17 सितंबर की देर रात बघांत गांव में दोबारा दबिश दी. पुलिस के अनुसार, इस दौरान अजय पासवान को हिरासत में लिया गया. तभी उसके साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया.

पथराव में कुछ जवानों को चोटें आयीं और पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया. इसी अफरा-तफरी के दौरान अजय पासवान टूटे शीशे के रास्ते भागने का प्रयास करने लगा, जिससे वह चोटिल हो गया. पुलिस ने खदेड़कर उसे दोबारा पकड़ लिया.

प्राथमिक उपचार के बाद अजय पासवान को बेहतर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में डीएमसीएच भेजा गया है.

आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी बताया

पुलिस के अनुसार, आरोपितों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. अजय पासवान और रबन पासवान के खिलाफ पूर्व में मारपीट का मामला कांड संख्या 171/25 दर्ज है. वहीं, अरविंद पासवान शराब तस्करी से जुड़े कांड संख्या 177/25 में नामजद आरोपित है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें

कॉलेज छात्रा के लापता होने पर पिता ने दर्ज करायी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >