Darbhanga : कॉलेज के खिलाड़ियों को साथ लाना होगा ओढ़ना एवं बिछावन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल (महिला) प्रतियोगिता डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में 16- 17 जनवरी को होगी.

दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल (महिला) प्रतियोगिता डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में 16- 17 जनवरी को होगी. इसे लेकर आयोजक एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी अंगीभूत एवं सम्बद्ध कालेजों के प्रधानाचार्य, स्नातकोत्तर कीड़ा परिषद के अध्यक्ष, डब्लूआइटी एवं डीडीई निदेशक को पत्र जारी किया है. कहा कि अपने- अपने संस्थान के खिलाड़ियों की टोली की सूची एमआरएम कालेज को मेल आइडी (mrmcollege58@gmail.com) पर 13 जनवरी को शाम पांच बजे तक अवश्य भेज दे. खिलाड़ियों को ओढ़ना एवं बिछावन साथ लेकर आने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >