पिस्टल के बल पर रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी से लूट

बहेड़ा थाना क्षेत्र के कटवासा निवासी सह बेनीपुर के रेडीमेड व्यवसायी अरविंद कुमार से गुरुवार की शाम अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की.

बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के कटवासा निवासी सह बेनीपुर के रेडीमेड व्यवसायी अरविंद कुमार से गुरुवार की शाम अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की. जानकारी के अनुसार पीड़ित अरविंद कुमार बेनीपुर बाजार में रोनी कलेक्शन रेडीमेड सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं. अन्य दिनों की भांति गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में अपराधियों ने गांव के नजदीक अपाची बाइक (बीआर 07 एडी-4093), एवं मोबाइल सहित 15 हजार नकद आग्नेयास्त्र के बल पर लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि घर वापसी के दौरान लगभग रात 9.30 बजे गांव से सटे एक पुलिया के निकट वह पेशाब करने के लिए रुका. इसी बीच एक पैशन प्रो. बाइक पर तीन युवक सवार होकर आये. घेरकर पिस्टल सटा दिया और घटना को अंजाम दिया. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि एक व्यवसायी की बाइक छीन लिए जाने की सूचना मिली है. पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. विदित हो कि थाना क्षेत्र में चोरी व छिनतई की घटना में तेजी से इजाफा होने लगा है. शुरुआती दौड़ में अपराधियों ने जहां बंद घरों को अपना निशाना बनाकर स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन को सकते में ला दिया, वहीं अब सरेशाम राहजनी व लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >