NH-27 पर लोडेड पिकअप पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

दरभंगा के NH-27 पर एक पेय पदार्थ लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे फ्लाइओवर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया.

दरभंगा: मब्बी थाना से करीब 200 मीटर दूर एनएच-27 के फ्लाइओवर पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे पेय पदार्थ लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद फ्लाइओवर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. हालांकि, दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया. पिकअप पर लदे अधिकांश सामान सुरक्षित रहे, जबकि कुछ बोतलबंद पेय पदार्थ क्षतिग्रस्त हो गये.

सड़क पर बिखर गया बोतलबंद सामान

पिकअप के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. हादसे के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में बोतलबंद पेय पदार्थ बिखर गया, जिससे फ्लाइओवर पर आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर फैले सामान को हटाने और पिकअप को किनारे करने में मदद की.

लोगों ने खुद संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची. मब्बी थाना घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वयं पहल कर सड़क से वाहन और बिखरा सामान हटाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

चालक के सुरक्षित बचने से टली बड़ी घटना

हादसा किस वजह से हुआ, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका. पिकअप के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से वाहन को नुकसान पहुंचा और कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फ्लाइओवर पर सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाये.

यह भी पढे़ं: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 3,464 वाहनों से वसूला 2.68 करोड़ जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >