Darbhanga News: लनामिवि में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 28 जुलाई से

Darbhanga News:लनामिवि में पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा 28 जुलाई से होगी.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा 28 जुलाई से होगी. परीक्षा छह अगस्त तक ली जायेगी. विवि ने इसको लेकर परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा के लिए जिलावार दो दो केंद्र निर्धारित किये गये हैं. परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के पीजी अध्ययन वाले कॉलेजों के साथ विवि के 22 पीजी विभागों के करीब 15 हजार छात्र छात्रा भाग लेंगे.

सभी विषयों को चार ग्रुपों में बांट कर तैयार किया गया परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा के लिये सभी विषयों को चार ग्रुपों में बांट कर कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, ग्रुप बी में वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, एआइएच, संस्कृत, संगीत एवं नाट्यशास्त्र, ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल, ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू, पर्शियन, मैथिली को शामिल किया है. जिलावार दो- दो केंद्रों का निर्धारण भी विषयवार बांटे गये ग्रुप के अनुसार किया गया है. दरभंगा ग्रुप ए तथा बी ग्रुप से संबंधित विषय के छात्रों की परीक्षा मारवाड़ी कॉलेज एवं ग्रुप सी तथा डी की परीक्षा केएस कॉलेज केंद्र पर होगी. मधुबनी में जेएमडीपीएल कॉलेज केंद्र पर ग्रुप ए, बी तथा बीएम कॉलेज रहिका केंद्र पर ग्रुप सी, डी की परीक्षा होगी. समस्तीपुर में आरएनएआर कॉलेज केंद्र पर ग्रुप ए, बी तथा बीवीकेवी कॉलेज केंद्र पर ग्रुप सी, डी की परीक्षा ली जायेगी. बेगूसराय में एसके महिला कॉलेज केंद्र पर ग्रुप ए, बी तथा आरसीएस कॉलेज केंद्र पर ग्रुप सी, डी की परीक्षा होगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 28, 29, 31 जुलाई तथा एक, दो, पांच व छह अगस्त को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >