Darbhanga: सूरत से घर लौट रहे व्यक्ति की रास्ते में मौत, दोनार दाल मिल के पास मिला शव

दोनार दाल मिल के निकट शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

सदर. दोनार दाल मिल के निकट शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक के पास मिले आधार कार्ड कार्ड पर उसकी पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी रामबालक यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राम बालक गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करता था. उसके दो पुत्र भी वहीं कार्यरत हैं. बताया जाता है कि रामबालक कुछ समय से बीमार चल रहा था. उसके हाथ में कनकनी की शिकायत थी. गांववालों के अनुसार उसकी पत्नी ने इलाज के लिए उसे घर बुलाया था. इसी क्रम में वह सूरत में ट्रेन पकड़ दरभंगा पहुंचा. वहां से घर जाने के लिए दोनार बस स्टैंड की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. परिजनों को भी मोबाइल फोन से सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजन डीएमसीएच पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के पास से मिले बैग में कपड़े व अन्य सामान के अलावा 17 हजार नकद थे. सुरक्षित उसे मृतक की पत्नी को सौंप दिया गया. घटना में किसी तरह की आपराधिक साजिश का कोई सुराग नहीं मिला है. प्रथम दृष्टया यह मामला बीमारी के कारण हुई प्राकृतिक मृत्यु प्रतीत होता है. सदर थाना में यूडी का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >