Darbhanga News: ऑल इंडिया पेंशन फेडरेशन कल करेगा आंदोलन

Darbhanga News:केंद्रीय नेतृत्व ने जैसा व्यवहार पेंशनरों के साथ किया है उससे से पेंशनर एसोसिएशन फिर से आंदोलन करने पर मजबूर है.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार पेंशनर एसोसिएशन के प्रदेश सहायक महामंत्री राम स्वार्थ सिंह ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2025 को पेश केंद्रीय बजट में आठवां वेतन आयोग लागू करने की बात कही गई थी. इससे लाखों पेंशनरों और कर्मचारियों की उम्मीदें जग उठी. लेकिन, केंद्रीय नेतृत्व ने जैसा व्यवहार पेंशनरों के साथ किया है उससे से पेंशनर एसोसिएशन फिर से आंदोलन करने पर मजबूर है. कहा कि पेंशनरों के साथ बहुत बड़ा छलावा किया गया है. पेंशनर एसोसिएशन इसके विरोध में 03 अप्रैल को पूरे देश में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करेगा. बिहार पेंशनर एसोसिएशन के जिला संयुक्त मंत्री विद्यानंद मिश्री, मधुबनी के जिला मंत्री दयानंद झा, समस्तीपुर के जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो आदि मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >