Darbhanga: सुरहाचट्टी व मझौलिया एपीएचसी में चिकित्सक चिकित्सकों के आने से मरीजों को राहत

सुरहाचट्टी व मझौलिया एपीएचसी के चिकित्सक के अभाव में मात्र दवा वितरण केंद्र बनकर रह जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचसी प्रभारी ने सार्थक पहल की है.

हायाघाट. सुरहाचट्टी व मझौलिया एपीएचसी के चिकित्सक के अभाव में मात्र दवा वितरण केंद्र बनकर रह जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचसी प्रभारी ने सार्थक पहल की है. एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती एपीएचसी सुरहाचट्टी में तथा एक एमबीबीएस की तैनाती एपीएचसी मझौलिया में की गयी. मालूम हो कि हर सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद डॉक्टर के अभाव में यह दोनों एपीएचसी प्रभावी नहीं था. मरीज आते थे, परंतु उन्हें कुछ दवा देकर वापस भेज दिया जाता था. अब ऐसा नहीं है. एपीएचसी मझौलिया के प्रभारी डॉ फैसल अली ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी तैनाती यहां हुई है. औसतन 50 मरीज यहां रोज आते हैं. इसमें संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार व चर्म रोग के मरीज अधिक रहते हैं. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के बाद आयरन और फालिक एसीड टेबलेट दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी केंद्र में 147 तरह की दवाएं उपलब्ध है. कही कोई दिक्कत नहीं है. वहीं ग्रामीण शशिचंद्र चौधरी, उपेंद्र सहनी व अविनाश कुमार ठाकुर ने बताया कि एमबीबीएस चिकित्सक के आ जाने से केंद्र पर मरीजों का इलाज हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >