Darbhanga News: बहेड़ी प्रखंड के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, पघारी में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन किया. विद्यालय में पहले शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा नौ में 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया है.
फीता काटकर शुरू हुआ वर्ग संचालन
स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मणिशंकर कुमार सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राम उदित चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी और डॉ. अर्जुन कुमार चौधरी ने फीता काटकर वर्ग संचालन की शुरुआत की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ईश्वर प्रसाद सिंह ने की.
उद्घाटन से शिक्षकों और ग्रामीणों में उत्साह
सरस्वती विद्या निकेतन के शुभारंभ से विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा. लोगों ने उम्मीद जताई कि विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा.
कार्यक्रम में गौरी शंकर चौधरी, निकट नारायण पासवान, राकेश कुमार मंडल, गोपाल चौधरी, अशरफ नवाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
