Darbhanga: समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए राघोपुर में दो दिवसीय विशेष ग्राम विकास शिविर का आयोजन
डीएम के निर्देश के आलोक में समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर दक्षिणी के पंचायत सरकार भवन परिसर में दो दिवसीय विशेष ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया.
By RANJEET THAKUR | Updated at :
मनीगाछी. डीएम के निर्देश के आलोक में समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर दक्षिणी के पंचायत सरकार भवन परिसर में दो दिवसीय विशेष ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम दिन गुरुवार को 263 लोगों ने अपनी लंबित समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदन जमा किया. इन आवेदनों में 190 राजस्व विभाग में जमा किए गए हैं, जबकि अन्य एक दर्जन से अधिक विभागों में जमा आवेदनों की संख्या महज 73 बतायी जाती है. इसमें आपूर्ति में एक, बाल विकास में एक, श्रम संसाधन में तीन तथा ग्रामीण विकास विभाग में पड़े दो आवेदनों का निष्पादन तत्काल कर दिया गया. वहीं शेष आवेदनों को पंजीकृत कर इसके निष्पादन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व आमलोगों की सभी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए दो दिवसीय विशेष ग्राम विकास शिविर लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त कर तत्काल समाधान करने का निर्देश स्थानीय पदाधिकारी को दिया गया था. इसी आलोक में शिविर में आमजनों से जुड़े सभी विभागों के काउंटर लगाए गये थे. शिविर में बीडीओ दुनिया लाल यादव के साथ ही सभी विभागों के कर्मी समेत स्थानीय मुखिया उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है