Darbhanga News: भाजपा में नवीन युग की हुई शुरूआत, अपनी संगठनात्मक कौशल से नयी ऊंचाई देंगे नितिन नवीन: सरावगी

Darbhanga News:इस अवसर पर सरावगी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति-चिह्न के रूप में रामलला के दरबार का प्रतीकात्मक स्वरूप मोमेंटो भेंट किया.

Darbhanga News: दरभंगा. नयी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी सम्मिलित हुए. इस अवसर पर सरावगी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति-चिह्न के रूप में रामलला के दरबार का प्रतीकात्मक स्वरूप मोमेंटो भेंट किया. मिथिला की परंपरा के अनुसार मखान-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. नए दायित्व के लिए बधाई दी. शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरावगी ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है. बिहार की धरती से पहली बार कोई व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ है, जो पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए एक नवीन युग की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन सौम्य व्यक्तित्व, मृदुभाषी स्वभाव, दूरदर्शी सोच और कुशल संगठन क्षमता के धनी हैं. एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन को नयी गति और नयी दिशा देने का कार्य किया है. छत्तीसगढ़ का प्रभारी रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ प्रशासनिक समन्वय में भी उल्लेखनीय दक्षता का परिचय दिया. कहा कि उन्हें लगभग 20 वर्षों तक नितिन नवीन के साथ संगठन में कार्य करने का सौभाग्य मिला है, चाहे विधायक के रूप में हों या मंत्री के रूप में, उनका कार्य सदैव प्रेरणास्पद और अनुकरणीय रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निरंतर नयी ऊंचाइयों को छुयेगा. जहां अन्य दल युवाओं के नाम पर केवल राजनीति करती है, वहीं भाजपा ने मात्र 45 वर्ष के एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेतृत्वकर्ता को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपकर एक नया और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है. आज बिहार की धरती गर्व और उल्लास से अभिभूत है और पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपने युवा, ऊर्जावान और यशस्वी नेतृत्व के सम्मान में रंग, गुलाल और मिठाइयों के साथ उत्सव मना रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >