अलीनगर में प्रभारी सीओ ने संभाला कार्यभार, पहले दिन सुनीं भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें

अलीनगर अंचल कार्यालय में प्रभारी अंचलाधिकारी निलोफर मलिका ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पहले ही दिन उन्होंने भूमि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन किया, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

Alinagar News: अंचलाधिकारी कुमार शिवम के तबादले के बाद प्रभारी अंचलाधिकारी निलोफर मलिका ने सोमवार को अलीनगर अंचल कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उन्होंने कार्यालय कक्ष में पहुंचकर भूमि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन किया.

पहले दिन ही शुरू की जनसुनवाई

प्रभारी अंचलाधिकारी निलोफर मलिका ने कार्यालय पहुंचने के बाद फरियादियों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े कई मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्यों का निबटारा किया.

मातृत्व अवकाश के कारण मिला अतिरिक्त प्रभार

निलोफर मलिका वर्तमान में घनश्यामपुर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. अलीनगर के तत्कालीन सीओ कुमार शिवम के तबादले के बाद यहां रागनी कुमारी गुप्ता की पोस्टिंग की गई थी, लेकिन उनके मातृत्व अवकाश पर रहने के कारण विभागीय आदेश के तहत निलोफर मलिका को प्रभारी अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

यह भी पढ़ें: बेनीपुर अंचल कार्यालय की नजारत शाखा चार माह से बंद, नक्शा प्रिंटिंग समेत कई सेवाएं प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: M.d. aizuddin sarim

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >