Darbhanga News: निजी स्कूल के परिसर में आग लगने से दो गाड़ी खाक

Darbhanga News:लहेरियासराय थाना छेत्र के जीएन गंज रोड स्थित एक निजी स्कूल के सीनियर ब्रांच परिसर में रविवार को अचानक आग लग जाने से दो स्कूल की गाड़ी जल गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना छेत्र के जीएन गंज रोड स्थित एक निजी स्कूल के सीनियर ब्रांच परिसर में रविवार को अचानक आग लग जाने से दो स्कूल की गाड़ी जल गयी. मोके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुचकर आग बुझा कर स्कूल को जलने से बचा लिए. घटना दोपहर 2.45 बजे की बताई जा रही है. रविवार को स्कूल बंद होने की वजह कोई जान माल की क्षति नहीं हुई. बताया जाता है कि स्कूल परिसर से अचानक धुंआ निकलने लगा इससे सड़क पर जा रहे लोगो ने देखा और आसपास के लोगो में अफरातफरी का माहौल हो गया. इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. महज 12 मिनट में ही अग्निशमन की तीन गाड़ी पहुचकर आग को बुझाने में कामयाब हो गया. सदर अग्निशमन पदाधिकारी चन्द्र किशोर पासवान ने बताया कि एक बड़ी गाड़ी और दो छोटी गाड़ी से 12 अग्निशमन कर्मी आग को बुझाने में सफल हुए. वहीं स्कूल के मैनेजर प्रमोद कुमार झा ने बताया कि स्कूल परिसर में कोई नहीं था. दर्जनों गाड़ी लगी थी जिसमें दो गाड़ी जल गयह है. वही दो और गाड़ी में हल्का प्रभाव पड़ा है. आग कैसे लगी, क्या कारण है, वह स्पष्ट नही हो पाया है. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही पता चल पायेगा. बता दें कि परिसर में लगी बीआर 07 ए एक्स 4658 और डीएल 1 वीए 9650 में पूरी तरह से आग से जल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >