नव चेतना दुर्गा पूजा समिति की आमसभा आयोजित, वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

दरभंगा के लालबाग स्थित नव चेतना दुर्गा पूजा समिति की आमसभा में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लक्ष्मण कांस्यकार को अध्यक्ष चुना गया है।

दुर्गा पूजा समिति:  दरभंगा शहर के भगत सिंह चौक, लालबाग स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में नव चेतना सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य सुनील राय ने की. सभा के दौरान सबसे पहले वर्ष 2025 के दुर्गा पूजा उत्सव से संबंधित संपूर्ण आय-व्यय का ब्योरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसके उपरांत वर्ष 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया.

नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की सूची:

  • अध्यक्ष: लक्ष्मण कांस्यकार.
  • उपाध्यक्ष: कौशल महासेठ, पवन साह और तरुण गुप्ता.
  • सचिव व उप सचिव: सचिव गोपी यादव तथा उप सचिव अन्नू शर्मा, कुणाल मंडल, अंकुर श्रीवास्तव व पुरुषोत्तम मंडल.
  • समिति संचालनकर्ता: सुनील राय और गोपाल साह.
  • कोषाध्यक्ष व उप कोषाध्यक्ष: कोषाध्यक्ष गोपी कांस्यकार तथा उप कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता.
  • संगठन मंत्री: आलोक कांस्यकार और राहुल मंडल.
  • पूजा प्रभारी: आनंद गुप्ता, अशोक कुमार कांस्यकार, विवेक प्रकाश, शिवम, हरिओम, आयुष और केशव.
  • कार्यालय प्रभारी: सोनू कांस्यकार, शाहिल एवं आकाश श्रीवास्तव.

भव्य दुर्गा पूजा आयोजन का लिया गया संकल्प

नवगठित समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप से आयोजित करने का सामूहिक संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें: जेनरल स्टोर से 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >