12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, विभागीय और बैंक अधिकारियों को तैयारी तेज करने का निर्देश

12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विभागीय और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की. सचिव आरती कुमारी ने लंबित मामलों की सूची जमा कराने और अधिक से अधिक समझौता कराने पर जोर दिया.

Darbhanga Lok Adalat: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर भवन में विभागीय और बैंक अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने की. उन्होंने संबंधित विभागों से मामलों की अद्यतन सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया, ताकि पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी कर मामलों का त्वरित निष्पादन कराया जा सके.

विभागों से मामलों की अद्यतन सूची मांगी

सचिव आरती कुमारी ने विद्युत, माप-तौल, श्रम सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की अद्यतन सूची तैयार करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सूची समय पर उपलब्ध होने से संबंधित पक्षकारों को ससमय नोटिस जारी किया जा सकेगा.

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर से भी लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया. अधिक से अधिक मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराने का प्रयास करने पर भी जोर दिया.

बैंक ऋण मामलों के निपटारे पर जोर

बैठक में मुकदमा पूर्व मामलों के तहत बैंक से जुड़े ऋण मामलों के चयन और उनके प्रचार-प्रसार को लेकर भी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया.

सचिव ने बैंक अधिकारियों से ऋणधारकों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा कराने के लिए प्रेरित करने को कहा. साथ ही बैंक के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऋणधारकों को मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

कई विभागों और बैंकों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रमंडलीय वन अधिकारी, श्रम अधीक्षक, माप-तौल अधीक्षक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता, एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

Kusheshwarsthan News: मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो हिरासत में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >