राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. यह निर्णय अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर देने के लिए लिया गया है.

National Children's Science Congress 2026: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 अगस्त 2026 तक एनसीएससी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे.

अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों का समय पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें. पंजीकरण राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आधिकारिक पोर्टल पर किया जाएगा.

परियोजना और लॉग बुक तैयार करने पर जोर

जारी पत्र में कहा गया है कि जिन विद्यालयों ने अभी तक अपने विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित अवधि के भीतर प्रक्रिया पूरी करें. साथ ही विद्यार्थियों की परियोजनाएं (प्रोजेक्ट) और लॉग बुक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की प्रतियोगिताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

नियमित निगरानी के निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से इस कार्य की नियमित निगरानी करने और समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Minu gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >