Darbhanga News: जेएन काॅलेज नेहरा में एमएसयू की अध्यक्ष बनीं मुस्कान

Darbhanga News:जेएन काॅलेज नेहरा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का अध्यक्ष मुस्कान कुमारी बनी है. मंगलवार को काॅलेज में छात्र-छात्राओं की बैठक में यह निर्णय हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. जेएन काॅलेज नेहरा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का अध्यक्ष मुस्कान कुमारी बनी है. मंगलवार को काॅलेज में छात्र-छात्राओं की बैठक में.यह निर्णय हुआ. ईशा परवीन को उपाध्यक्ष, खुशबू कुमारी को सचिव, राखी कुमारी को उपसचिव, पूजा कुमारी को सचिव तथा रंजना कुमारी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया. विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्रों की सबसे मजबूत आवाज बन चुका है. छात्र अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहे हैं. नयी टीम छात्र हित में निर्णायक भूमिका निभाएगी. रचना विभा झा ने कहा कि जब तक मिथिला के छात्र संगठित नहीं होंगे, तब तक शिक्षा और अधिकार की लड़ाई अधूरी रहेगी. वनियुक्त कालेज अध्यक्ष मुस्कान कुमारी ने कहा कि काॅलेज में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता एवं छात्रों की समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करेगा. मौके पर पूर्व अध्यक्ष सोनू मेहता, सोनू राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >