मुरैठा पुल का ध्वस्त डायवर्सन मरम्मत के बाद चालू, कामचलाऊ व्यवस्था पर उठे सवाल

मुरैठा में निर्माणाधीन पुल का ध्वस्त डायवर्सन मरम्मत के बाद बहाल, लेकिन कामचलाऊ व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने उठाए गंभीर सवाल। जानें पूरी खबर।

दो ह्यूम पाइप जोड़कर बहाल किया गया आवागमन जाले. मुरैठा के खनुआ में निर्माणाधीन आरसीसी पुल का ध्वस्त डायवर्सन मरम्मत के बाद फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया है. कार्य एजेंसी ने दो ह्यूम पाइप जोड़कर क्षतिग्रस्त डायवर्सन की मरम्मत की है, जिससे लोगों का आवागमन फिलहाल बहाल हो गया है. हालांकि, मस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुदिष्ट ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर एवं संजय प्रसाद ने इस मरम्मत को केवल कामचलाऊ व्यवस्था बताया है. उनका कहना है कि नदी के पानी के समुचित प्रवाह को ध्यान में रखते हुए चार से पांच ह्यूम पाइप लगाकर मरम्मत की जाती तो डायवर्सन अधिक मजबूत और टिकाऊ होता. उनकी आशंका है कि जल प्रवाह की गति बढ़ने पर वर्तमान व्यवस्था फिर से ध्वस्त हो सकती है.फिलहाल डायवर्सन चालू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली है, लेकिन इसकी स्थायित्व को लेकर सवाल बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshwendra pratap tha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >