मुंबई में मजदूरी करने गए 23 साल के सुजीत की अचानक मौत, पेट दर्द के बाद अस्पताल ले गए थे परिजन

दरभंगा के श्यामपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सुजीत कुमार देव की मुंबई में अचानक मौत हो गई. बुखार के बाद गंभीर पेट दर्द ने उनकी जान ले ली. परिवार में मातम पसरा है.

दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी पुनिकांत लाल देव एवं फूलो देवी के 23 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार देव की मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह होने से पहले करीब 3.30 बजे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुजीत करीब पांच वर्षों से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था. उसने दसवीं तक पढ़ाई की थी. करीब पांच महीने पहले वह दोबारा मुंबई गया था और किराये पर टैक्सी लेकर चलाता था.

बुखार के बाद पेट में हुआ दर्द

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर की शाम सुजीत को अचानक बुखार आया. उसने मुंबई में रह रहे अपने छोटे भाई विपिन कुमार देव को फोन कर बुलाया. विपिन उसे चिकित्सक के पास ले गया, जहां दिखाने के बाद उसे दवा दिलायी गई. इसके बाद सुजीत अपने कमरे पर लौट गया.

बाद में उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई. इस पर उसके मधुबनी निवासी रूम पार्टनर ने असम में रह रहे सुजीत के बड़े भाई राज कुमार देव को फोन कर इसकी सूचना दी. राज कुमार देव ने तुरंत छोटे भाई विपिन को इसकी जानकारी दी.

इसके बाद विपिन और अन्य परिचित सुजीत के पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद मुंबई में अंतिम संस्कार

सुजीत के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मुंबई में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सुजीत की मां, जो तीर्थ यात्रा पर बाबाधाम जा रही थीं, घर लौट रही हैं.

सुजीत की विवाहित बहन, बूढ़े पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंच रहे लोग भी उनकी स्थिति देखकर खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

PM Kisan KCC: 48 हजार लाभुकों को मिलेगा 3 लाख रुपये तक कृषि ऋण, जानें पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By M.d. aizuddin sarim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >