Darbhanga News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गयी विदाई

Darbhanga News:शारदीय नवरात्र पर शुक्रवार की शाम औराही दुर्गा मंदिर से प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाजे-बाजे के संग भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. शारदीय नवरात्र पर शुक्रवार की शाम औराही दुर्गा मंदिर से प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाजे-बाजे के संग भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल 251 कन्याओं ने मंदिर में स्थापित मंगल कलश सिर पर लेकर एसएच-56 होते हुए डेढ़ किमी लंबी दूरी तय कर गोड़ा गांव स्थित डीहवार स्थान पहुंची. वहां परिक्रमा कर वापस मंदिर के बगल स्थित तालाब में प्रधान सहित सभी कलश का विसर्जन किया गया. वहीं मंदिर प्रांगण में कीर्त्तन-भजन व आरती के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को निकाला गया. इस दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर प्रांगण अस्त-व्यस्त रहा. माता के दर्शन कर आशीष लेते हुए नम आंखो से लोगों ने उन्हें विदाई दी. प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन हो गया. कलश शोभा यात्रा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी, पूजा समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष देवकांत यादव, सचिव कामेश्वर मुखिया, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी, पुजारी रंधीर चौधरी, जटाशंकर चौधरी, काशीनाथ तांती, सोहन तांती, नवीन कामति, शंकर महतो, मिथिलेश तांती, महेन्द्र तांती, रामकुमार सदा, छब्बू तांती, राजकुमार कामति, राजेन्द्र तांती, चन्दन मुखिया, गुंजन कुमार, कुन्दन कुमार, सुजित कुमार चौधरी, बोलबम पाठक, सुधांशु चौधरी, कुलदीप कामति, पंकज कामति, जीवछ कामति आदि ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >