अलीनगर के मिल्की विद्यालय का मॉडल स्कूल के रूप में हुआ शुभारंभ

मोहीउद्दीनपुर पकड़ी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को अब सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन कर क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

Darbhanga News: प्रखंड के मिल्की गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहीउद्दीनपुर पकड़ी का रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) के रूप में शुभारंभ किया गया. बेगूसराय से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर में इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

समारोह में प्रधानाध्यापिका विमल कुमारी, स्थानीय विधायक मैथिली ठाकुर, विद्यालय के भूदाता परिवार के सदस्य खगेंद्र प्रसाद यादव एवं तरुण यादव, बीडीओ ललित कुमार मिश्रा, बीईओ मसलेहउद्दीन, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, पूर्व सरपंच बलराम झा, प्रमुख प्रतिनिधि मो. कमाल, मुखिया नबीजा खातून एवं प्रतिनिधि जुबेर आलम, सीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेश, भाजपा नेता मुनीन्द्र यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राम साफी, भाजपा महिला मोर्चा की निभा देवी, मो. लड्डू और विशंभर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मॉडल स्कूल के शुभारंभ को क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >