दरभंगा में एमओ ने काली पट्टी बांधकर किया काम, राशन कार्ड लक्ष्य का जताया विरोध

दरभंगा जिले के आपूर्ति सेवा पदाधिकारियों ने संसाधनों की कमी और अव्यावहारिक लक्ष्य के दबाव में काली पट्टी बांधकर काम किया. 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य के विरोध में पदाधिकारियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई.

Darbhanga News: दरभंगा जिले के आपूर्ति सेवा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया. इस विरोध प्रदर्शन के जरिए अधिकारियों ने विभागीय दबाव और संसाधनों की कमी पर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया.

Ration card target pressure: संसाधनों की कमी के बीच भारी लक्ष्य का दबाव

संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार और सचिव समरूल हसन के नेतृत्व में अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर अधिकारियों पर 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने का अव्यवहारिक लक्ष्य थोप दिया गया है. इसके विपरीत काम पूरा करने के लिए न तो पर्याप्त मानव बल उपलब्ध है और न ही कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर या वाहन जैसी मूलभूत सुविधाएं दी गई हैं.

तीन दिनों में जांच पूरी करने का अनुचित दबाव

अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार राशन कार्ड बनाने के लिए 30 दिनों की वैधानिक समय सीमा तय है. इसके बावजूद विभागीय आदेश में स्थल जांच से लेकर निर्णय लेने तक की पूरी प्रक्रिया को महज तीन दिनों के भीतर समाप्त करने का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.

कार्यालय में काली पट्टी लगाकर काम करते एमओ | Prabhat Khabar Network

10 सूत्री मांगों को लेकर मुखर हुआ संघ

संघ ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष 10 सूत्री मांगें रखी हैं. इनमें सरकारी वाहन, कार्यालय उपकरण, अतिरिक्त मैनपावर और विशेष राशन कार्ड अभियान के लिए अलग से बजट आवंटित करने की मुख्य मांगें शामिल हैं. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

जिले भर के आपूर्ति पदाधिकारी रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार, सिंहवाड़ा की आकांक्षा सिंह, केवटी के नंदन कुमार, हायाघाट के संत कुमार, बहादुरपुर के नीतीश कुमार, जाले के उमाशंकर दास, हनुमाननगर के मुरारी प्रसाद, बिरौल के राजीव कुमार, घनश्यामपुर के सुदीप कुमार, कुशेश्वरस्थान के आशीष कुमार और बेनीपुर की मोनिका कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >