एलएनएमयू के अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी पहल, विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने उठाई मांग

विधायक ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों को लेकर मुलाकात की. उन्होंने नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया.

Darbhanga News: विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों की मांगों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्था के बावजूद उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की उठाई मांग

विधायक ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक वर्षों से समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना सरकार की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने मांग की कि यदि तत्काल नियमितीकरण संभव नहीं हो, तो उन्हें मानदेय, सेवा सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का दिया हवाला

विधायक ने कहा कि अतिथि शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षण कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया. उनके योगदान को देखते हुए सरकार को उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि उच्च शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके.

मुख्यमंत्री से सकारात्मक पहल की उम्मीद

ईश्वर मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष अतिथि शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करेगी. इस दौरान उनके साथ कन्हैया साह भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में दो बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने नशे के कारोबार पर उठाए सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >