Darbhanga News: अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मिथिला विवि की टीम क्वालीफाइ

Darbhanga News:ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़ को 73-31 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया.

Darbhanga News: दरभंगा. डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर – विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़ को 73-31 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया. इस जीत के साथ एलएनएमयू की महिला कबड्डी टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर ली है. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 09 से 13 नवंबर तक यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख में होगी.

चौथी बार क्वालीफाइ की है टीम

टोली प्रबंधक डॉ प्रियंका राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे मनोयोग, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. जीत का श्रेय कुलपति के सतत सहयोग और खिलाड़ियों की मेहनत को जाता है. बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम लगातार चौथी बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की है. विश्वविद्यालय की खेल परंपरा और खिलाड़ियों की निरंतर प्रगति का यह प्रतीक है.

उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय- कुलपति

कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी है. कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है. छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और संघर्षशीलता का उत्कृष्ट परिचय दिया है. वित्त परामर्शी इंद्र कुमार टीम की जीत को विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति की मजबूती बताया. कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है. विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को जीत पर बधाई दी है. अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >