Darbhanga News: एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Darbhanga News:शनिवार को आगामी 20 सितंबर को प्रस्तावित एनडीए सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामरान खान की अध्यक्षता में बैठक हुई.

Darbhanga News: बिरौल. स्थानीय एनडीए कार्यालय में शनिवार को आगामी 20 सितंबर को प्रस्तावित एनडीए सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामरान खान की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन विधानसभा संयोजक मणिकांत मिश्र ने किया. इसमें गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम में होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से सौ लोगों की भागीदारी का निर्णय लिया गया. इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गयी. नेताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा. बैठक में भाजपा जिला प्रभारी राजीव रंजन, जदयू विधानसभा प्रभारी राजकिशोर साफी, भाजपा जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जियाउर रहमान तारा, जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता झा, भाजपा विधानसभा प्रभारी माधव चौधरी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा, विधानसभा विस्तारक शोवेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, काली प्रसाद साहू, मिथिलेश झा, हीरा प्रसाद ठाकुर, जदयू गौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजकुमार साहनी, इंद्र मोहन साफी, इंद्रेश कुमार झा, भगवान ठाकुर, संजय कुमार झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >