Darbhanga News: पेयजल संकट के खिलाफ महागठबंधन ने निकाला मार्च, किया प्रदर्शन

Darbhanga News:प्रखंड के कई पंचायतों में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. प्रखंड के कई पंचायतों में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है. इसके निदान में विफल पीएचइडी के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया. प्रतिवाद मार्च के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी कि जनहित की समस्या पर सरकार की नीति के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा. भाकपा के अंचल प्रभारी सह मुखिया महासंघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है. जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. किसान पानी व सुखाड़ के संकट का दंश झेल रहे हैं. पशुओं तक को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. बिहार सरकार की नल-जल योजना की स्थिति सबके सामने है. सरकार व अधिकारी पेयजल संकट की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. भरवाड़ा से शंकरपुर राजो, कटका से मोहनपुर, पेठियागाछी से भपुरा, कल्याणपुर से चमनपुर तक क्षतिग्रस्त पथ पर आवागमन से आमलोग परेशान हैं. युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मेराज अली ने कहा कि भरवाड़ा, शंकरपुर पंचायत की अधिकांश चापाकलों से एक बूंद भी पानी नहीं टपक रहा है. जबसे पीएचइडी को नल-जल योजना की निगरानी मिली है, कहीं भी पानी देखने को नहीं मिल रहा है. मौके पर मुखिया कुमार किसलय, मेराज अली, इजहार आलम मुन्ना, अखिलेश यादव, मो. शहनवाज, मो. दिलशाद,सहित अन्य मौजूद थे. मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >