Darbhanga News : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बने जिला के प्रभारी मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को दरभंगा जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

Darbhanga News : दरभंगा. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को दरभंगा जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इससे भापजा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि मंगल पांडेय का प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनहित के प्रति समर्पण जिला के समग्र विकास को नयी दिशा देगा. प्रभारी मंत्री के रूप में उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा. केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जिला के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचेंगी. दरभंगा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, राजू तिवारी, राजेश रंजन, सोनी पूर्वे, संगीता साह, विकास चौधरी, श्रवण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार चौधरी, जिला मंत्री राहुल पासवान, सचिन जैन, पिंटू महासेठ, मीरा मेहता, रानी झा, रिंकी देवी, बालेंदु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, सुंदरलाल चौधरी,,साक्षी तिवारी, अविनाश कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह,,बबलू पंजियार आदि ने हर्ष जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >