जोगियारा-चन्दौना के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत

सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चन्दौना हॉल्ट के बीच एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

Darbhanga News: सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चन्दौना हॉल्ट के बीच रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना मिलने पर जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

रेलवे समपार के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना रेल समपार संख्या-30 के समीप हुई. हादसे में मृतक का शव कई हिस्सों में बंट गया. घटना की सूचना जोगियारा स्टेशन प्रबंधक द्वारा जाले थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है. हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >