मैथिली शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, TRE-4 में शामिल होगी रिक्तियां, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दी जानकारी

बिहार में मैथिली भाषा के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि आगामी TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा के विज्ञापन में मैथिली भाषा के रिक्त पदों को शामिल किया जाएगा. यह मिथिला क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

Darbhanga News: मैथिली भाषा के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बिहार सरकार की ओर से बड़ी पहल की जानकारी सामने आयी है. सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन में मैथिली भाषा के शिक्षकों के रिक्त पदों को शामिल किया जाएगा. उन्होंने इसे मिथिला क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर बताया.

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से सांसद ने की थी मांग

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि पांच अगस्त को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा में मैथिली भाषा के शिक्षकों के रिक्त पदों को शामिल करने का आग्रह किया था.

सांसद के अनुसार, उनके आग्रह पर शिक्षा मंत्री ने आवश्यक रिक्तियों का आकलन और रोस्टर कार्य पूरा कर अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजने का निर्देश दिया है.

TRE-4 में शामिल होंगी मैथिली समेत छूटी हुई रिक्तियां

सांसद ने बताया कि 16 अगस्त को शिक्षा विभाग की बैठक में भी इस विषय की पुष्टि की गयी है. TRE-4 के लिए पूर्व में 32,388 शिक्षक पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है.

अब छूटे हुए अन्य विषयों की रिक्तियों को भी TRE-4 में शामिल कर संशोधित अधियाचना भेजी जाएगी. इसमें मैथिली भाषा के शिक्षक पदों को भी शामिल किये जाने की बात कही गयी है.

मिथिला के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मैथिली शिक्षकों की बहाली का निर्णय मिथिला क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा.

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैथिली शिक्षकों की बहाली से लंबे समय से अवसर की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें

कमतौल के गोपालपुर में अधवारा नदी का जलस्तर गिरा, धान की रोपनी को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >